Move to Jagran APP

वीजा नहीं मिलने के कारण स्विस कप में भाग नहीं ले पाएंगे तीरंदाज

Indian Archers Denied Visa By Switzerland Embassy To Miss World Cup भारतीय तीरंदाज अब सीधे पेरिस में विश्व कप तीसरे चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे जो भारतीय महिला रिकर्व टीम के लिए अंतिम ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता होगी। यह सात दिवसीय प्रतियोगिता 23 जून से शुरू होगी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 11:33 PM (IST)
वीजा नहीं मिलने के कारण स्विस कप में भाग नहीं ले पाएंगे तीरंदाज
वीजा नहीं मिलने के कारण स्विस कप में भाग नहीं ले पाएंगे तीरंदाज

कोलकाता, पीटीआइ। ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके भारतीय तीरंदाज लुसाने में विश्व कप के दूसरे चरण में भाग नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनके अल्पकालिक वीजा आवेदन को स्विट्जरलैंड दूतावास ने खारिज कर दिया है। भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह से जूझ रहा है जिससे कई देशों ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

loksabha election banner

भारतीय तीरंदाज अब सीधे पेरिस में विश्व कप तीसरे चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो भारतीय महिला रिकर्व टीम के लिए अंतिम ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता होगी। यह सात दिवसीय प्रतियोगिता 23 जून से शुरू होगी।भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंदुरकर ने कहा, 'स्विस दूतावास ने किसी भी अल्पकालिक वीजा की अनुमति नहीं दी और हमारे पास स्टेज-2 विश्व कप (17-23 मई) के लिए बहुत कम समय था। हमारा ध्यान अभी पेरिस विश्व कप पर है।'

चयनकर्ता शुक्रवार को कर सकते हैं भारतीय टीम का चयन, WTC final के लिए इस ओपनर की होगी वापसी!

भारत ने टोक्यो के लिए पुरुषों की टीम और महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा का टिकट हासिल किया है। राष्ट्रीय महासंघ तीरंदाजों के लिए पेरिस पहुंचने पर 10-दिवसीय क्वारंटाइन में छूट की मांग कर सकता है।

उन्होंने कहा, 'हम तीरंदाजों को 10 दिवसीय क्वारंटाइन के दौरान कम से कम अभ्यास के लिए यात्रा करने की अनुमति देने के लिए फ्रांसीसी महासंघ को लिखने जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि महासंघ कंपाउंड टीम को भी पेरिस भेजेगा। टीम कोच के गलत कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के कारण विश्व कप के पहले चरण के लिए रवाना नहीं हो पाई थी।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी जानकारी, कितने महीने बाद दोबारा से कराए जा सकते हैं IPL मुकाबले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.