एशियन गेम्स: महिलाओं की चार गुणा चार सौ मीटर रिले रेस में भारत को मिला 13वां गोल्ड मेडल
चार गुणा चार सौ मीटर रेस में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल।
नई दिल्ली, जेएनएन। 18वें एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत के लिए 13वां गोल्ड मेडल भी एथलेटिक्स से ही आया। महिलाओँ की चार गुणा चार सौ मीटर के रेस में भारतीय महिला धावकों ने एशिया में अपनी धाक जमा दी। इस रिले रेस के फाइनल में हिमा दास की अगुआई में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस रेस में हिमा का साथ एमआर पूवामा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मय कोरोथ ने निभाया। इन चारों धावकों ने अपनी रेस को पूरा करने में 3:28:72 सेकेंड का वक्त निकाला और पहले स्थान पर रहे। इस रेस में फाइनल लाइन क्रॉस करते वक्त दर्द के कराह उठीं बावजूद इसके उन्होंने अपना हौसला नहीं छोड़ा और रेस पूरा किया।
इस रेस की शुरुआत हिमा दास ने की और उन्होंने कमाल की बढ़त हासिल की जो आखिरी वक्त तक कायम रही। हिमा दास की बेहतरीन शुरुआत का फायदा भारतीय टीम ने पूरी तरह से उठाया। इस रेस के दौरान भारतीय महिला धावकों की तेजी देखते ही बन रही थी। महिला चार गुणा चार सौ मीटर रेस प्रतियोगिता में भारत ने पिछले एशियाड यानी वर्ष 2014 में भी गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी भारत ने अपने खिताब को बरकरार रखा और हिमा की अगुआई में एक बार फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारतीय महिला टीम ने लगातार पांचवीं बार गोल्ड मेडल जीता।
GOLD by #TeamIndiaAthletics Women's 4x400m relay Team at #AsianGames2018 3:28.72 pic.twitter.com/KIuGyEEdA6
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 30, 2018
#Athletics
VK Vismaya winced in pain as she crossed the finish line. Sending Hima first pays off big time as Vismaya held off Salwa Eid Naser of Bahrain.#AsianGames2018 Live updates:- https://t.co/OSJ9HkACzZ pic.twitter.com/JrlEz7MBqu
— The Field (@thefield_in) August 30, 2018