हिमा दास की 'सुनहरी' दौड़ जारी, 20 दिनों के अंदर जीता पांचवां स्वर्ण पदक
भारत की स्टार धाविका हिमा दास की सुनहरी दौ़ड़ जारी है। हिमा दास ने अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इस बार 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नोव मेस्टो,चेक गणराज्य प्रेट्र। भारत की स्टार धाविका हिमा दास की सुनहरी दौ़ड़ जारी है। हिमा दास ने अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इस बार 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास पिछले 19 दिनों में अभी तक अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में शामिल होकर 200 मीटर की दौड़ में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
चोट से उबरते हुए हिमा अपनी रफ्तार से लगातार सभी को चौंका रही हैं। अब हिमा दास ने चेक गणराज्य में हुई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ में 52.09 सेकेंड के समय के साथ इस महीने का अपना पांचवां स्वर्ण अपने नाम किया। हिमा का इस सत्र का यह व्यक्तिगत स्तर पर बेस्ट प्रदर्शन था।
Finished 400m today on the top here in Czech Republic today 🏃♀️ pic.twitter.com/1gwnXw5hN4— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 20, 2019
ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 19 साल की हिमा इसी साल अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ से पीठ दर्द की वजह से बाहर हो गई थीं। इससे पहले हिमा ने इसी महीने 2, 6, 14 और 17 तारीख को भी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के 200 मीटर दौड़ में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
आपको बता दें, स्प्रिंटर हिमा दास ने अपनी सैलरी का आधा हिस्सा असम में आई बाढ़ से पीढ़ित हुए लोगों के हित के लिए रिलीफ फंड में दिया है। हिमा दास के इस फैसले की पूरे देश में सराहना हो रही है। कई और हस्तियों ने असम के बाढ़ पीढ़ितों की मदद की है।