Move to Jagran APP

गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

गोल्फर राशिद खान अदिति अशोक और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:49 PM (IST)
गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया
गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

loksabha election banner

राशिद खान विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय गोल्फर हैं जबकि 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली अदिति देश की एकमात्र गोल्फर हैं जो इस समय अमेरिका में लेडीज पीजीए टूर में खेल रही हैं। उन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल की हैं। दीक्षा ने महिलाओं का दक्षिण अफ्रीकन ओपन खिताब जीता था और 2017 डेफलिम्पिक्स में रजत पदक जीतने वाली इस गोल्फर का टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना सुनिश्चित था लेकिन ये स्थगित हो गए। भारतीय गोल्फ संघ (आइजीयू) ने उनके नाम की सिफारिश की।

पेशेवर संस्थाएं भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआइ) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआइ) अकसर अपनी सिफारिश किए गए नाम आइजीयू को भेजते हैं। अगर कोविड-19 नहीं होती तो इन सभी के टोक्यो ओलंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद थी। राशिद 2010 में ग्वांग्झू एशियन गेम्स में एक शॉट से व्यक्तिगत कांस्य पदक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में मदद की। वह एशिया में 10वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय गोल्फर हैं और वह विश्व रैंकिंग में भी 185वें स्थान से शीर्ष भारतीय हैं।

आपको बता दें कि कोविड 19 महामारी की वजह से इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांनक थोड़ी देर से मांगा गया था और अब इसकी अवधि भी बढ़ा दी गई है। देश के सभी खेल संघो द्वारा पुरस्कारों के लिए नाम भेजे जाने के बाद ये तय किया जाएगा कि कौन खिलाड़ी किस पुरस्कार के योग्य है। हर बार की तरह इस बार भी पुरस्कार देने का आधार खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही है। खेल पुरस्कार पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस यानी खेल दिवस के दिन दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.