CWG 2022, Jeremy Lalrinnunga wins gold: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया पदक
Jeremy Lalrinnunga wins gold वेटलिफ्टिंग में खेल के तीसरे दिन जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा देश के लिए यह पदक जीता। स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर इस भारतीय युवा ने 300kg के भार को उठाकर गोल्ड पक्का किया।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत की झोली में वेटलिफ्टिंग में एक और गोल्ड मेडल आया है। वेटलिफ्टिंग में खेल के तीसरे दिन जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा देश के लिए यह पदक जीता। स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर इस भारतीय युवा ने 300kg के भार को उठाया।
19 साल के युवा जेरेमी पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा में पहले ही प्रयास में 136 किलोग्राम उठाकर बनाई बढ़त। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलोग्राम भार उठाया। उनका तीसरा प्रयास असफल रहा लेकिन वह स्नैच राउंड के बाद गोल्ड मेडल रेस में सबसे आगे हैं। स्नैज में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकार्ड बनाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 160 किलो का भार उठाते हुए भारत का गोल्ड पक्का कर दिया।
It's GOLD 🥇 for 🇮🇳#IND's Jeremy Lalrinnunga wins gold medal in the men's 67 kg snatch event 🏋️♂️#TeamIndia | #Cheer4India | #B2022 | #CWG2022 pic.twitter.com/g7ZNQE2LGv— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 31, 2022
भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत के लिए कॉमवेल्थ में वेटलिफ्टिंग में अब बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। दूसरे दिन इस खेल में भारत को तीन मेडल मिले। पहले संकेत ने 55kg भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल कर मेडल टैली में देश का खाता खोला। इसके बाद गुरुराजा पुजारी ने वेटलिफ्टिंग 61kg भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल करने वाली ओलिंपिक मेडल विजेता मीराबाई चानू ने गेम्स में नया रिकार्ड बनाने के साथ गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला। यह भारत का पहला गोल्ड मेडल रहा इस बार की प्रतियोगिता में।