Move to Jagran APP

गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालिंपिक में जीता दूसरा पदक

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीत चुकीं अवनि लेखरा ने इन खेलों में दूसरा पदक भी जीत लिया है। Avani Lekhara ने इस बार ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है और वे एक पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 11:15 AM (IST)
गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालिंपिक में जीता दूसरा पदक
Avani Lekhara ने दूसरा पदक जीता है (फोटो टोक्यो इंडिया ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Tokyo Paralympics 2020 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। सुबह सवा 11 बजे तक भारत ने एक के बाद एक दो पदक अपने नाम किए। इस तरह टोक्यो में जारी पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब 12 हो गई है। वहीं, शुक्रवार 3 सितंबर को शूटर अवनि लेखरा ने इतिहास रचा है। वे एक ही पैरालिंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं। उनसे पहले, जोगिंदर सिंह सोढ़ी एक ही पैरालिंपिक में तीन पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने 1984 में एक सिल्वर और दो ब्रांज पदक जीते थे।

loksabha election banner

अवनि लेखरा (Avani Lekhara) ने Womens 50m Rifle 3P SH1 final में ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले अवनि लेखरा इन्हीं पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। बीते सोमवार को अवनि ने इन खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। पैरा शूटर अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल्स में स्वर्ण पदक जीता था। अवानी ने फाइनल में 249.6 का स्कोर किया, जो कि वर्ल्ड रिकार्ड के बराबर था।

Women's 50m rifle 3 positions SH1 स्पर्धा में चीन की सीपी यांग ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है, जबकि सिल्वर मेडल पर कब्जा जर्मनी की एन हिलट्रोप ने किया है। तीसरे पायदान पर अवनि रहीं, जिनको कांस्य पदक से नवाजा गया है। चीनी खिलाड़ी ने 457.9 का स्कोर किया, जो पैरालिंपिक का रिकार्ड है। वहीं, जर्मन की खिलाड़ी ने 457.1 का स्कोर किया, जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 445.9 का स्कोर किया।

प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

आपको बता दें, टोक्यो पैरालिंपिक में भारत अब तक 12 पदक जीत चुका है, जिसमें से 2 पदक गोल्ड मेडल के रूप में आए हैं। इनमें से एक पदक अवनि लेखरा ने भी जीता है। वहीं, 6 पदक रजत के रूप में आए हैं। इसके अलावा चार पदक ब्रांज मेडल के रूप में भारतीय एथलीटों ने जीते हैं। एक पदक भारत का अयोग्य करार दिया जा चुका है, क्योंकि एक खिलाड़ी को उस कैटेगरी के योग्य नहीं पाया गया था। ऐसे में उनको पदक लौटाना पड़ा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.