Move to Jagran APP

Asian Games: चीन की प्रतिक्रिया के बाद एशियाई खेलों में खेलने पर फैसला : अनुराग

Asian Games 2023 केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इस साल के एशियाई खेलों में भारत की भागीदारी पर फैसला कोविड-19 के मामलों से जूझ रहे मेजबान देश चीन से प्रतिक्रिया मिलने के बाद लिया जाएगा।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2022 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2022 08:23 PM (IST)
Asian Games: चीन की प्रतिक्रिया के बाद एशियाई खेलों में खेलने पर फैसला : अनुराग
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआइ। पिछले कुछ साल पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में आने से परेशान रही। कोरोना वैक्सीन के आने के बाद अब धीरे धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। चीन से फैली इस वैश्विक महामारी की वजह से खेलों के साथ दुनियाभर में होने वाले तमाम आयोजन पर विराम लग गया था। ओलिंपिक जैसे खेल के सबसे बड़े  आयोजन तक को स्थगित करने का फैसला करने पड़ा। अब चीन में अगले साल होने वाले एशियाई खेलों को लेकर भारत हालात को देखने के बाद ही कोई फैसला लेगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इस साल के एशियाई खेलों में भारत की भागीदारी पर फैसला कोविड-19 के मामलों से जूझ रहे मेजबान देश चीन से प्रतिक्रिया मिलने के बाद लिया जाएगा।

loksabha election banner

चीन शंघाई और बीजिंग में कोविड-19 के मामलों को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहा है। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में लगभग एक महीने से लाकडाउन लगा है, जबकि बीजिंग में इस महामारी के मामले बढ़ने के बाद और अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस तरह की बातें भी सामने आ रही है कि 10 से 25 सितंबर तक होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेलों को महामारी के कारण स्थगित कर दिया जाएगा।

अनुराग ने कहा, 'चीन में क्या स्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कह रहा है, यह महत्वपूर्ण है। इसमें भाग लेने वाले अन्य सभी देश भी चर्चा कर रहे हैं और कुछ समय में भारत भी फैसला करेगा, लेकिन इससे पहले मेजबान देश को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे क्या सोच रहे हैं और इसके लिए कितने तैयार हैं।'

चीन में महामारी के कारण कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन रद कर दिए गए थे, लेकिन बीजिंग शीतकालीन ओलिंपिक और पैरालिंपिक 2022 खेलों का आयोजन कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत जैव सुरक्षित माहौल में हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.