एशियन गेम्स 2018: स्वप्ना ने महिला हेप्टाथलन में गोल्ड जीता, रचा इतिहास
स्वप्ना बर्मन ने भारत को 11वां मेडल दिलाया।
By Lakshya SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 07:18 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 07:28 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स 2018 में भारत ने 11वें दिन अपना 11 गोल्ड मेडल जीत लिया है। स्वप्ना बर्मन ने भारत को 11वां मेडल दिलाया। स्वप्ना ने महिला हेप्टाथलन 800 मीटर की रेस को 2.21.13 में करके 808 अंक हासिल किए और सात अलग अलग इवेंट में कुल 6026 अंकों के साथ के साथ गोल्ड पर कब्जा जमा लिया
. @Swapna_Barman96 - Queen of Heptathlon!
Heptathlon, deemed as THE toughest Athletic event, has been conquered by 🇮🇳. Standing ovation 2 Swapna Barman, who, in a majestic display, clinched a🥇. AN ILLUSTRIOUS MOMENT in India's sports history at #ASIANGAMES! #KheloIndia pic.twitter.com/Ek3IeitaUL — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 29, 2018
स्वप्ना से पहले ट्रिपल जंप में अपरिंदर ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। अरपिंदर ने भारत को 48 साल बाद ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल दिलाया। ट्रिपल जंप में यह भारत का छठा पदक है हालांकि इनमें से तीन बार ही भारतीय खिलाड़ी गोल्ड जीत पाए हैं। ट्रिपल जंप में भारत के लिए आखिरी गोल्ड साल 1970 में मोहिंदर सिंह गिल ने जीता था।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें