एशियन गेम्स 2018: चित्रा ने महिला 1500 मीटर रेस में भारत को दिलाया कांस्य पदक
महिला 1500 मीटर में भारत की चित्रा ने 4.12.56 का समय लेकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स 2018 में गुरुवार को भारत को एक और कांस्य पदक मिला। महिला 1500 मीटर में भारत की चित्रा ने 4.12.56 का समय लेकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। अब तक भारत ने 56 पदक हासिल कर लिए। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 11 स्वर्ण, 20 रजत और 25 कांस्य पदक हासिल किए हैं।
Another Medal Alert: P.U Chitra wins Bronze Medal in Women's 1500m #AsianGames pic.twitter.com/V5ZNKWS1po
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 30, 2018
Chitra Unnikrishnan dazzles with a 🥉
Many congratulations to our sprinter Chitra Unnikrishnan for grabbing a 🥉in the women's 1500m at the #ASIANGAMES2018. Watching her race on the track was an absolute delight! 🎊🎉🇮🇳 #KheloIndia #IndiaAtAsianGames— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 30, 2018
वहीं एशियन गेम्स 2018 में गुरुवार को सीमा पूनिया ने 62.26 के स्कोर के साथ भारत को डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सीमा से गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन वह कांस्य से ही संतोष कर पाई।