Move to Jagran APP

एशियन गेम्स 2018: 11वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या

भारत अब तक 11 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 कांस्य पदक जीत चुका है।

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 09:32 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 09:32 PM (IST)
एशियन गेम्स 2018: 11वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या
एशियन गेम्स 2018: 11वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, इतनी हुई पदकों की संख्या

 नई दिल्ली, जेएनएन। 18वें एशियन गेम्स में बुधवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक सफलताओं वाला साबित हुआ। भारत ने इस दिन दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दिन का पहला स्वर्ण अरपिंदर ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में दिलाया, जबकि दूसरा स्वर्ण पदक हैप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन की बदौलत हासिल हुआ। भारत अब तक 11 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 कांस्य पदक जीत चुका है।

loksabha election banner

अरपिंदर ने दिखाया दम

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अरपिंदर के लिए छह प्रयास में से तीसरा प्रयास (16.77 मीटर) उनके लिए स्वर्ण पदक जितवाने वाला साबित हुआ। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष वर्ग में ट्रिपल जंप में 48 साल बाद कोई स्वर्ण पदक जीता है।

इससे पहले मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के ही दूसरे खिलाड़ी राकेश बाबू (16.40 मीटर) छठे स्थान पर रहे। हालांकि, एक समय तक वह दूसरे स्थान पर चल रहे थे। 

स्वप्ना ने दिलाया पहली बार स्वर्ण 

इस एशियन गेम्स में भारत को स्वप्ना बर्मन ने ऐथलेटिक्स में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने हेप्टाथनल की स्पर्धा में कुल 6026 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जो देश का एशियन गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है।

हेप्टाथनल की स्पर्धा दो दिन तक चलती है और इसमें कुल सात खेल 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक और 800 मीटर दौड़ शामिल होती है। हेप्टाथलन में भारत की ही पूर्णिमा हेम्बराम (5837 अंक) चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि, स्वप्ना दांत के दर्द से परेशान थीं और इसी वजह से वह ठोढ़ी पर टेप बांधकर खेल रहीं थीं। 

दुती का दूसरा पदक 

भारत की फर्राटा धाविका दुति चंद ने महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। यह एशियन गेम्स 2018 में दुति का दूसरा रजत पदक है। दुती ने 23.20 सेकेंड में 200 मीटर की दौड़ पूरी की। 

टेबल टेनिस में कांसा 

टेबल टेनिस में महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंत शरत कमल की जोड़ी ने मिक्स्ड स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। सेमीफाइनल में चीन की जोड़ी ने मनिका और शरत को 4-1 से मात दी, जिससे भारतीय जोड़ी को कांस्य से संतोष करना पड़ा। 

देश स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
भारत 11 20 23 54
चीन 102 67 50 219
जापान 52 47 63 162
दक्षिण कोरिया 37 42 50 129
इंडोनेशिया 30 22 36 88
इरान 19 16 17 52
ताइपे 13 17 21 51
उज्बेकिस्तान 12 17 16 45
उत्तर कोरिया 12 8 11 31
थाइलैंड 9 13 36 58

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.