Move to Jagran APP

Khelo India Youth Games 2020: एंसी सोजन ने दो गोल्ड मेडल जीतकर बिखेरी चमक

Khelo India Youth Games 2020 एंसी सोजन ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के अंडर-21 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे दिन रविवार को चमक बिखेरी।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 09:56 PM (IST)
Khelo India Youth Games 2020: एंसी सोजन ने दो गोल्ड मेडल जीतकर बिखेरी चमक
Khelo India Youth Games 2020: एंसी सोजन ने दो गोल्ड मेडल जीतकर बिखेरी चमक

गुवाहाटी, प्रेट्र। Khelo India Youth Games 2020: केरल की एथलीट एंसी सोजन ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के अंडर-21 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे दिन रविवार को चमक बिखेरी। सोजन ने महिलाओं की अंडर-21 लंबी कूद स्पर्धा में 6.36 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले वह 100 मीटर की दौड़ को 12.21 सेकेंड में पूरा कर शीर्ष स्थान पर रही थीं। 

loksabha election banner

18 वर्षीय सोजन ने इसके साथ ही लंबी कूद में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मीट रिकॉर्ड भी बनाया। तमिलनाडु की शीरिन अब्दुल गफूर ने 6.30 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के नुजरत अली ने अंडर-21 की 100 मीटर स्पर्धा को 10.77 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं तेलंगाना की जीवनजी दीप्ति और तमिलनाडु की रूतिका सरवनन ने लड़कियों की अंडर-17 की 100 मीटर की दौड़ में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता। दोनों ने 12.26 सेकेंड का समय लिया। जीवनदीप ने सेकेंड से भी कम समय से रूतिका को पीछे छोड़ा।

झारखंड के सदानंद कुमार ने लड़कों की अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ को 10.95 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण जीता, जबकि महाराष्ट्र के आकाश सिंह इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मध्य प्रदेश के इकराम अली ने पुरुषों के अंडर-21 वर्ग में चक्का फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 53.82 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर हरियाणा के अभय गुप्ता को एक मीटर से पीछे छोड़ा।

वहीं मध्य प्रदेश के पोल वाल्टर संदीप कुमार ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग में सुनहरी सफलता हासिल की। साइकिलिंग में महाराष्ट्र के मधुरा वायकर (अंडर-21 और पूजा डानोले (अंडर-17) ने व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में खिताब जीतकर अपने राज्य का तालिका में दबदबा बनाए रखा। ओडिशा के दिनेश कुमार और राजस्थान के मुकेश कुमार कास्वान ने क्रमश: लड़कों के अंडर-21 और अंडर-17 का खिताब जीता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.