एशियन गेम्स खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होंगी उन्नति हुड्डा, जानें सेलेक्शन के बाद उन्होंने क्या कहा
भारतीय बैडमिंटन संघ ने 6 दिनों के ट्रायल्स के बाद एशियन गेम्स कामनवेल्थ गेम्स उबेर कप और थामस कप के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में 14 साल की उन्नति हुड्डा का नाम भी शामिल है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय बैडमिंटन संघ(BAI) ने 6 दिन के ट्रायल्स के बाद आखिरकार कामनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए अपने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सायना नेहवाल का नाम नहीं है। उन्होंने ट्रायल्स में भाग नहीं लिया था। उन्होंने बीएआई द्वारा जारी ट्रायल्स के तारीखों को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई थी। इस बार भारतीय दल में कुछ युवा चेहरों को जगह मिली है जिसमें से एक नाम चारों तरफ सुर्खियां बटोर रहा है और वो नाम है 14 साल की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का जो सबसे कम उम्र में एशियन गेम्स खेलने वाली खिलाड़ी होंगी।
हालांकि एशियन गेम्स के अलावा वे उबेर और थामस कप में भी खेलते हुए नजर आएंगी। वे भारत की तरफ से पीवी सिंधु के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने अपेन सेलेक्शन को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा कि ओडिशा स्पोर्ट्स में वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है जिसका नतीजा था कि उन्होंने यहां भी अच्छा प्रदर्शन किया।
हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उनका काम खत्म नहीं हुआ है। आगे वे और ज्यादा मेहनत करेंगी। उनके अलावा जिन नई खिलाडियों को इस सूची में जगह मिली है उसमे अश्मिता चलिहा का नाम है। उनके बारे में उन्नति ने कहा कि उनका गेम आक्रमक है और उनसे मुझे अपनी कमियों के बारे में जानने का मौका मिला।
एशियन गेम्स, थामस और उबेर कप के लिए चयनित खिलाड़ी
पुरुष वर्ग- लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, विष्णु वर्धन गौड़, कृष्ण प्रसाद गरिगा।
महिला वर्ग- पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चलिहा, उन्नति हुड्डा, त्रेसा जाली, गायत्री, एन सिक्की रेड्डी, अश्वनी पोनप्पा, तनिशा और श्रुति मिश्रा।
A Trial to Remember 😍
1️⃣4️⃣ years old #UnnatiHooda showcased gutsy play during the trials, becomes the youngest shuttler to represent 🇮🇳 at the #AsianGames.
🗣 🔊 Hear her as she talks about the experience gained and her learnings at the trials.#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/6AoRB1rAOk— BAI Media (@BAI_Media) April 22, 2022