Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक कार्यकारी बोर्ड में 12 और महिलाएं शामिल, जानिए क्यों हुआ है ऐसा

Tokyo Olympic Games 2021 टोक्यो ओलंपिक कार्यकारी बोर्ड में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए 12 और महिलाओं को बोर्ड में शामिल किया गया है। 45 सदस्यीय समिति में उनकी संख्या अब 19 हो गई है जो कि बोर्ड में अब 42 प्रतिशत है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 07:50 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक कार्यकारी बोर्ड में 12 और महिलाएं शामिल, जानिए क्यों हुआ है ऐसा
Tokyo Olympic Games 2021 जुलाई-अगस्त में आयोजित होंगे

टोक्यो, एपी। Tokyo Olympic Games 2021: टोक्यो ओलंपिक ने लैंगिक समानता की ओर प्रतीकात्मक कदम उठाते हुए बोर्ड में 12 और महिलाओं को शामिल किया जिससे 45 सदस्यीय समिति में उनकी संख्या 19 (लगभग 42 प्रतिशत) हो गई। इस समिति में महिलाओं को शामिल करने के लिए बोर्ड में सदस्यों की संख्या को 35 से बढ़ाकर 45 हो गई है, जबकि कुछ सदस्यों को इस्तीफा भी देना पड़ा।

loksabha election banner

कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इस कदम की घोषणा मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशीरो मुतो ने की। नए सदस्यों के नामों की घोषणा बुधवार को होने की उम्मीद है। आयोजन समिति की नई अध्यक्ष सीको हाशिमोतो की पहल पर यह बदलाव किए गए। पिछले महीने 83 साल के पूर्व अध्यक्ष योशिरो मोरी के इस्तीफे के बाद हाशिमोतो अध्यक्ष नियुक्त हुई हैं।

मोरी ने महिलाओं के खिलाफ लैंगिंग टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाएं काफी बातें करती हैं। हाशिमोतो ने बोर्ड की बैठक की शुरुआत में कहा, "लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मामले में हमारा मानना है कि आयोजन समिति में विश्वास बहाल करने के लिए तेजी से काम कर ठोस परिणाम देना होगा।"

गौरतलब है कि 2020 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों का आयोजन स्थगित करना पड़ा था। ऐसे में अब 2021 में खेलों का आयोजन होना है। 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच अब ओलंपिक खेल आयोजित होंगे। ओलंपिक समिति और टोक्यो ओलंपिक आयोजकों का कहना है कि अब खेल अपने समय पर आयोजित किए जाएंगे, क्योंकि टोक्यो में सारी तैयारियां पिछले साल ही पूरी हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.