लिसेल जोंस: ओलंपिक में चौथे स्वर्ण की तमन्ना
27 साल की लिसेल जोंस ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध तैराक हैं। जोंस ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पाच अन्य पदक भी अपने नाम किया है। जोंस ने पहला ओलंपिक स्वर्ण 2004 एथेंस में जीता था। इस बार उन्होंने 4 गुणा 100 मीटर रिले में टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था।
मेलबर्न। 27 साल की लिसेल जोंस ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध तैराक हैं। जोंस ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पाच अन्य पदक भी अपने नाम किया है। जोंस ने पहला ओलंपिक स्वर्ण 2004 एथेंस में जीता था। इस बार उन्होंने 4 गुणा 100 मीटर रिले में टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था।
लिसेल जोंस ने इससे पूर्व 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में दो रजत पदक जीते थे। जोंस ने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक रिले रेस में और दूसरा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक भी जीते हैं। जोंस अपने ओलंपिक में चौथे स्वर्ण पदक जीतने की हरसंभव कोशिश करेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर