रियो में सिल्वर मेडल जीतकर भी बहुत खुश हूं: सिंधु
भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा कि वे रियो ओलिंपिक में महिला बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर भी बहुत खुश हैं।
रियो डी जेनेरियो। भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा कि वे रियो ओलिंपिक में महिला बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर भी बहुत खुश हैं।
सिंधु ने फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी केरोलिना मारिन के खिलाफ जबर्दस्त संघर्ष किया, लेकिन उन्हें 21-19, 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सिंधु ने कहा, 'मैं रजत पदक हासिल कर पाई लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मुझे अपने प्रदर्शन पर गर्व हैं। मैं स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई, लेकिन मैंने कड़ी मेहनत की। दो दिन पहले एक लड़की (साक्षी मलिक) ने कांस्य पदक जीता और अब मैंने रजत पदक हासिल किया। हस सभी ने कड़ा संघर्ष किया। जीवन की तरह खेल में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। मैं केरोलिना को बधाई देती हूं। यह मेरे लिए शानदार सप्ताह रहा।
फाइनल के बारे में पूछे जाने पर सिंधु ने कहा, खिताबी मुकाबले में हम दोनों ने आक्रामक खेल खेला। एक को जीतना था और एक को हार मिलनी थी। आज कोर्ट पर उसका (मारिन का) दिन था।
हैदराबाद की इस 21 वर्षीया खिलाड़ी ने कहा, भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्जवल है। कई युवा खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और अब हमें ज्यादा सफलता मिलेगी।
रियो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें