जांगला में स्पर्शाघात से महिला की मौत
बणई अनुमंडल के जांगला गांव में शुक्रवार की सुबह आंगन की सफाई के दौरान कूलर से करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:15 AM (IST)
संसू, लहुणीपाड़ा : बणई अनुमंडल के जांगला गांव में शुक्रवार की सुबह आंगन की सफाई के दौरान कूलर से करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। जांगला गांव निवासी अर्जुन पात्र की पत्नी सुबह करीब सात बजे आंगन में झाड़ू लगा रही थी। बाहर रखे कूलर के भींगने से उसमें करंट था। जैसे ही वह कूलर के संपर्क में आई उसे जोरदार झटका लगा और बेहोश हो गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें