विभा अग्रवाल बनीं मामस की अध्यक्ष
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : मारवाड़ी महिला समिति, राजगांगपुर शाखा की वार्षिक बैठक मंगलवार को हुई। मा
संवाद सूत्र, राजगांगपुर :
मारवाड़ी महिला समिति, राजगांगपुर शाखा की वार्षिक बैठक मंगलवार को हुई। मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में आयोजित बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर वर्ष 2018-19 के लिये नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विभा अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समिति की निवर्तमान अध्यक्ष संगीता अग्रवाल के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए सामाजिक सेवाभावी कार्यक्रमों का बखूबी संचालन करने को लेकर सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गयी उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। समिति के सेवाभावी व जनहित कार्यों को विस्तार देने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रतिभा संथलिया ने समिति के सक्रिय सदस्यों को फूलों की अंगूठी पहनाकर स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने नयी कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। समिति के सभी कार्यों में उनका सहयोग सदैव रहने की बात कही। बैठक में समिति के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।