Move to Jagran APP

एक ट्रैफिक जवान संभाल रहा राजगांगपुर की यातायात व्यवस्था

सुंदरगढ़ जिले के सबसे पूराने औद्योगिक शहर राजगांगपुर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों एक ही ट्रैफिक जवान के कंधे पर टिकी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 07:21 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 07:21 AM (IST)
एक ट्रैफिक जवान संभाल रहा राजगांगपुर की यातायात व्यवस्था
एक ट्रैफिक जवान संभाल रहा राजगांगपुर की यातायात व्यवस्था

संसू, राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिले के सबसे पूराने औद्योगिक शहर राजगांगपुर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों एक ही ट्रैफिक जवान के कंधे पर टिकी हुई है। जबकि राजगांगपुर में चलने वाले वाहनों की संख्या लाखों में है। यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चार जवानों के पद स्वीकृत है। छह माह पूर्व तक तो यहां पर चार ट्रैफिक जवान दिखते थे। जिनमें तीन कांस्टेबल व एक हवलदार था। लेकिन इनमें से तीन पद रिक्त होकर पड़े हुए है। जबकि शहर के रेलवे फाटक, मुख्य मार्ग, शहीद चौक, इंदिरा चौक, सुभाष चौक आदि कुछ ऐसे स्थान है, जहां रोजाना जाम की समस्या दिखती है। इन जगहों पर ट्रैफिक जवान की ड्यूटी अनिवार्य है।

loksabha election banner

पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था हो रही चौपट : सड़कों कि किनारे पर आड़े-तिरछे खड़े दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा पूरी व्यवस्था को ही चौपट कर रहे हैं। शहर में बाइक पर ट्रिपल राइडिग और बिना हेलमेट लगाए फर्राटा भरने का भी चलन अब तक खत्म नहीं हो पाया है। इसका सबसे बड़ा कारण यातायात पुलिस का शहर में कहीं नहीं दिखना है। शहर का कोई भी चौराहा हो या अन्य भीड़भाड़ वाला स्थान, ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने का जिम्मा यातायात पुलिस का है पर इन जगहों पर कभी भी ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखती, इस कारण शहर में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। कब प्रशासन शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर ध्यान देगा, यह शहर वासियों के लिए बहुत बड़ा सवाल है। लोगों ने प्रशासन से इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर तत्काल समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.