ट्रेलर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक गंभीर
बंडामुंडा थाना अंतर्गत तिलकानगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर म
संवाद सूत्र, बंडामुंडा: बंडामुंडा थाना अंतर्गत तिलकानगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में एक ट्रेलर ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एक टेंपो तिलकानगर मुख्य मार्ग से होकर जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दिया। इस टक्कर में टेंपो के सामने का हिस्सा पिचक गया। वहीं टेंपो का चालक 45 वर्षीय मदन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए इस्पात जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बंडामुंडा पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।