कोरोना वैक्सीन लेने आए लोगों की सेवा में जुटी भाजपा की टीम
कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हो चुका है। इस अभियान में पूरे देश के स्वास्थ्य कर्मी अपना योगदान दे रहे हैं।
संसू, राजगांगपुर : कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हो चुका है। इस अभियान में पूरे देश के स्वास्थ्य कर्मी अपना योगदान दे रहे हैं। इसके फलस्वरूप यह अभियान पूर्ण रूप से सफल हो पा रहा है। इसी क्रम मे प्रदेश भाजपा की अनुशंसा एवं सुंदरगढ़ भाजपा सांसद जुएल ओराम के निर्देश से राजगांगपुर विधान सभा क्षेत्र के लांईग कोविड सेंटर सहित राजगांगपुर कोविड टीकाकरण केंद्र में जुएल ओराम हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत टीकाकरण को आने वाले लोगो की असुविधा को दूर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नियोजित किए गए हैं। राजगांगपुर सरकारी अस्पताल मे भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोगों की सुविधा-असुविधा का ख्याल रख रहे हैं। वहीं, लाइंग सरकारी अस्पताल में कांसबहाल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेवा दे रहे हैं। भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह मिज के प्रत्यक्ष तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि श्रीधर स्वाईं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि रेखा सामल, सुनील अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुभद्रा राउत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव भद्र, सुरेश पुरोहित, शंकर माझी, रेखा वर्मा, जानी रोहिदास, रमेश हाजरा, हिमांशु नायक, प्रतीक शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता सेवा दे रहे हैं। टीकाकरण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा करते हुए उन्हे टीकाकरण केंद्र पहुंचाने से लेकर आराम गृह में पानी और बिस्कुट मुहैया करा रहे हैं। सोमवार को राजगांगपुर टीकाकरण केंद्र में 140 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस कार्य के लिए नियोजित डाक्टर एवं नर्स पूरे सेवा भाव से अपना दायित्व निभा रहे हैं। वहीं, वैक्सीन लेने वाले लोग देश के विज्ञानियों तथा डाक्टरों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।