सुंदरगढ़ एसपी ने लिया थानों का जायजा
सुंदरगढ़ एसपी सागरिका नाथ पदभार संभालने के बाद पहली बार शनिवार को बीरमित्रपुर थाना पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM (IST)
संसू, बीरमित्रपुर : सुंदरगढ़ एसपी सागरिका नाथ पदभार संभालने के बाद पहली बार शनिवार को बीरमित्रपुर थाना पहुंची। यहां एएसपी रविनारायण बारिक के साथ थाना के आइआइसी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया। थाना का जायजा लेने के बाद उन्होंने विभिन्न घटनाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसपी हाथीबाड़ी थाना पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर एसपी ने पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुझाव दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें