दो टेंपो की भिड़ंत में सात जख्मी, एक गंभीर
बंडामुंडा थाना के अंतर्गत उत्तमबस्ती मे शनिवार की सुबह दस बजे दो टें
संवाद सूत्र, बंडामुंडा: बंडामुंडा थाना के अंतर्गत उत्तमबस्ती मे शनिवार की सुबह दस बजे दो टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार की सुबह एक टेंपो राउरकेला से वापस लौट रहा था। उसी समय उत्तम बस्ती के पास बंडामुंडा से राउरकेला जाने वाले टेंपो के साथ भिड़ंत हो गई। जिससे इस टेंपो का चालक खनसुंदर अढ़ा, समेत यात्री जमालुद्दाीन अंसारी, ¨पटु दलेई, जमीला खातून समेत अन्य तीन अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरे टेंपो का चालक फरार हो गया। पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर जमीला के सिर पर चोट लगने के कारण इस्पात जनरल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस दोनों टेंपो को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।