Move to Jagran APP

बिसरा कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

बिसरा स्थित एसआर जूनियर कालेज में शुक्रवार से 12 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरु हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सुशीलावती सरकारी महिला कालेज की प्राध्यापिका आरती दलई मुख्य अतिथि थी। उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं व युवतिओं पर बढ़ रहे अत्याचार को देखते हुए छात्राओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण लेना जरूरी बताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:20 AM (IST)
बिसरा कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण
बिसरा कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

संवाद सूत्र, बंडामुंडा : बिसरा स्थित एसआर जूनियर कॉलेज में शुक्रवार से 12 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें सुशीलावती सरकारी महिला कॉलेज की प्राध्यापिका आरती दलई मुख्य अतिथि थी। उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं व युवतियों पर बढ़ रहे अत्याचार को देखते हुए छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण लेने से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं विशेष परिस्थिति में वह अपनी रक्षा कर सकती हैं।

loksabha election banner

छेड़खानी, दुष्कर्म एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से छात्राओं को बचाने के लिए सरकार की ओर से सभी कॉलेजों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को बिसरा स्थित एसआर जूनियर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्नेहलता ने भी छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इसमें कॉलेज की छात्राओं को बचाव के लिए विभिन्न उपाय भी बताए गए। इसमें में कॉलेज के प्राध्यापक केके. बराल, डा. नगेन दास, वी लावण्या, अभय कुमार प्रुष्टि समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.