रंगोली प्रतियोगिता में दिखी अद्भुत प्रतिभा
मारवाड़ी महिला समिति राजगांगपुर की तरफ से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में गुरुवार को किया गया था जिसमें शहर की महिलाएंलड़कियां एवं बच्चो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया था। इस अवसर पर समिति की प्रेरक प्रमुख प्रतिभा सुंथोलिया तथा समिति की महासचिव रेखा अग्रवाल सहित तन्नू अग्रवाल सुपुत्री स्वर्गीय दिलीप अग्रवाल की अगुवाई में यह कार्यक्रम का आयोजन किया था ।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में किया गया। जिसमें शहर की महिलाएं, लड़कियां एवं बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया था। समिति की प्रेरक प्रमुख प्रतिभा सुंथोलिया तथा समिति की महासचिव रेखा अग्रवाल सहित तन्नू अग्रवाल सुपुत्री स्वर्गीय दिलीप अग्रवाल की अगुवाई में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर गरिमा सुंथोलिया ने अपने वक्तव्य में बच्चों की सुरक्षा हेतु अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श तथा देश भक्ति के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद 'पर्यावरण बचाओ' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी। इसमें तन्नु अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत वस्तुएं भी शामिल रहीं। महिला समिति के इस कार्यक्रम में मंजु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल बबीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल व सुमन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं। रात आठ बजे तक चले इस रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में पर्यावरण पर एक से बढ़कर एक रंगोली प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए थे।