राजगांगपुर में मना रक्षा बंधन का त्योहार
कोरोना महामारी का असर रक्षाबंधन पर्व पर भी दिखा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर : कोरोना महामारी का असर रक्षाबंधन पर्व पर भी दिखा। शहर में भाई-बहन के परम स्नेह का सूचक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को मनाया गया लेकिन लॉकडाउन के चलते त्योहार जैसी उमंग नजर नहीं आई। बहनों ने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की तथा भाइयों ने उन्हें उपहार देने के साथ सुरक्षा का वचन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें