Move to Jagran APP

प्रदीप मिश्रा बने कांसबहाल भाजपा अध्यक्ष

ोभारतीय जनता पार्टी का राज्य भर में सागंठनिक चुनाव जारी है। इसी क्रम में सुंदरढ़ भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी मंडल एवं ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा पार्वती परिडा की अध्यक्षता में आयोजित

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:19 AM (IST)
प्रदीप मिश्रा बने कांसबहाल भाजपा अध्यक्ष
प्रदीप मिश्रा बने कांसबहाल भाजपा अध्यक्ष

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : भारतीय जनता पार्टी का राज्य भर में सागंठनिक चुनाव जारी है। इसी क्रम में सुंदरगढ़ भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी मंडल एवं ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा पार्वती परिडा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बडी संख्या में सुंदरगढ़ सागंठनिक जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहं कांसबहाल भाजपा अध्यक्ष के लिए प्रदीप मिश्रा के नाम की घोषणा की गयी। इसकी सूचना मिलते ही कांसबहाल भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर और पटाखे फो़ड़ कर जश्न मनाया।

loksabha election banner

वहीं, माखू टोप्पो को जामपाली मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर सुंदरगढ़ की पूर्व विधायक सुषमा पटेल, तलसरा विधायक भवानी भोई, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुकेसी ओराम, जिला अध्यक्ष बटकिशोर मिश्र, वरिष्ठ नेता सहदेव खाखा मंचासीन थे। राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उदेश्य से इस बार युवा नेताओं को प्राथमिकता दी गई। राजगांगपुर में शंकर सिंह कांसबहाल में प्रदीप मिश्रा जामपाली में माखू टेप्पो और कुतरा में पूर्ण एक्का सहित खतकुरबहाल में प्रफुल्ल सिह को मंडल अध्यक्ष बनाऐ जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं मे उत्साह देखने को मिल रहा है जिससे क्षेत्र में पार्टी को बल मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जुएल ओराम सहित युवा नेता भाजपा विधान सभा प्रार्थी नरसिंह मिज ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.