बीजद ने शुरू किया जनजागरण अभियान
टाउन बीजू जनता दल की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 02:19 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:07 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर : टाउन बीजू जनता दल की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। दो नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में प्लाज्मा दान, मास्क देने के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 के संबंध में जागरूक किया जाएगा। टाउन अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा की अगुवाई में पहले दिन 1 व 2 नंबर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीजद के राजेंद्र कुमार लेंका, जफर मोबिन, पूर्ण चंद्र पाढ़ी, विकास अग्रवाल, अब्दुश सलाम, एमडी तोहित, युवा बीजद के अध्यक्ष विश्वप्रकाश बेहरा, अखिलेश दास, अजीत बेहरा, रतन यादव, राजू महांती, विकास मिज, सुधीर साह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें