राजगांगरपुर बीजद ने लोगों के बीच बांटे मास्क
नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर-5 व 16 में रहने वाले लोगों की बीच बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया।
संसू, राजगांगपुर : नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर-5 व 16 में रहने वाले लोगों की बीच बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान पर दो अक्टूबर से शुरू जागरूकता अभियान के दूसरे दिन बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 5 व 16 में सैनिटाइजेशन करने के साथ कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क प्रदान किया। इस अभियान में अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार लेंका ने खुद पीपीई किट पहनकर अंचल को सैनिटाइज किया। बीजू छात्र जनता दल के अध्यक्ष विश्वप्रकाश बेहरा, कृष्ण चंद्र जेना, अशोक कुमार दास, जफर मोबिन, कार्तिकचंद्र बेहरा, अब्दूस सलाम, तोहित, अखिलेश दास, अजित बेहरा, रतन यादव, राजू महांती, राकेश ने सहयोग किया।