संसू, राजगांगपुर : टाउन बीजू जनता दल की तरफ से कोरोना को लेकर जारी जन जागरूकता अभियान दो नवंबर को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सह बीजद प्रमुख नवीन पटनायक के आह्वान पर दल के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की अगुवाई दो अक्टूबर से शुरू इस अभियान में एक महीने तक राजगांगपुर नगरपालिका के सभी वार्डो की साफ सफाई के अलावा प्लाज्मा दान, मास्क वितरण सहित कोरोना से बचाव के लिए नगरवासियों को जागरूक किया गया।
इस जागरूकता अभियान के अंतिम दिन सोमवार को बीजद के कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डो में घूम कर साफ-सफाई करने के अलावा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को शारीरिक दूरी रखने, घर से निकलने के दौरान मास्क पहनने एवं समय-समय पर हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया। बीजद के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार लेंका, अशोक कुमार दास, जफर मोबिन, पूर्णचंद्र पाढ़ी, अब्दूस सलाम, मोहम्मद तोहित, युवा बीजद के अध्यक्ष विश्वप्रकाश बेहरा, अखिलेश दास, अजीत बेहरा, विकास, रतन यादव सहित राजेंद्र महांती उर्फ राजू प्रमुख शामिल थे।
सुंदरगढ़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे