श्री जगन्नाथ कला परिषद ने मनाया पखाल दिवस
विश्व पखाल दिवस शनिवार को नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने पखाल पारंपरिक ओड़िया खाद्य जिसे पानी भात कहा जाता है ग्रहण किया।
संसू, राजगांगपुर : विश्व पखाल दिवस शनिवार को नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने पखाल पारंपरिक ओड़िया खाद्य, जिसे पानी भात कहा जाता है, ग्रहण किया। इसमें पखाल भात के साथ बड़ी चूड़ा, चटनी, केला भुजिया (फ्राई), साग खाने का आनंद लिया। शहर के आइटी कालोनी स्थित क्लब में श्री जगन्नाथ कला परिषद के अध्यक्ष समरेंद्र राउत की अगुवाई में पखाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने पखाल भात के साथ बड़ी चूड़ा, चटनी, केला भुजिया (फ्राई), साग ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है ओड़िया वासी 20 मार्च को पखाल दिवस मनाते हैं। गर्मी के दिनों में पखाल भात की मांग घर-घर में बढ़ जाती है। एक समय में इसे गरीब लोगों का खाद्य बताया जाता था। मगर आज समय बदल चुका है और उच्चवर्ग से लेकर बड़े बड़े होटलों तक में पखाल की धूम है। वर्तमान फास्टफूड के जमाने में पारंपरिक खाद्य पखाल को लेकर लोगों में संजीदगी बनाए रखने के उद्देश्य से हर साल 20 मार्च को पखाल दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्ण चन्द्र पाढी, राजेंद्र बेहरा, समरेंद्र राउत, सुधीर साहू, सरोज मिश्रा, कुनी मिश्रा, सौम्यजीत स्वांई, रामप्रवेश चौधरी, प्रभात बेहरा, सुधांशु दास सहित परिषद के सदस्य शामिल थे। मां इंदिरा महिला समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य : मां इंदिरा महिला समिति, राउरकेला की ओर से शनिवार को विश्व पखाल दिवस मनाया गया। सिविल टाउनशिप में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। ओडिशा के प्रिय खाद्य पखाल को गर्मी के लिए काफी उपयोगी बताया एवं इस परंपरा को कायम रखते हुए विभिन्न स्थानों पर इसके आयोजन पर जोर दिया। मां इंदिरा महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राउरकेला के पूर्व नगरपाल व वकील संघ के अध्यक्ष रमेश बल मौजूद थे। उन्होंने ओड़िया जाति की इस परंपरा को महान बताया। कहा कि गर्मी के दिनों में पखाल (पानी भात) एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियों का सेवन की शुरुआत होती है। गर्मी के दिनों में ओडिशा के लोग इस भोजन को पसंद भी करते हैं। कार्यक्रम में बतौर अतिथि नरहरि दास शामिल थे। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष पुष्पा लेंका, वाई हेमलता, पंकजिनी प्रुसेट, उर्मिला आचार्य, सुप्रिया साहू समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।