बंडामुंडा डीजल शेड में ओवरहैड टंकी ढही
बंडामुंडा रेलवे डीजी शेड में बनी ओवरहैड टंकी रविवार को ढह ग
संवादसूत्र, बंडामुंडा : बंडामुंडा रेलवे डीजी शेड में बनी ओवरहैड टंकी रविवार को ढह गई। जिसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। टंकी के गिरने से डीजल शेड में जलापूíत प्रभावित हुई है। शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से यहां परेशानी बढ़ सकती है।
आइओडब्लू विभाग द्वारा 15 दिन से डीजल कॉलोनी स्थित इस टंकी की मरम्मत की जा रही थी। इसका काम पूरा होने के बाद शनिवार की देर शाम को टंकी में ट्रायल के लिए पानी भरा गया था। टंकी का भार अधिक होने के कारण इसके लिए बना खंभा झुक गया। रविवार की सुबह ओवरहेड टंकी गिरने की जोरदार आवाज हुई। आवाज इतनी तेज थी कि सुबह आसपास मॉíनंग वाक कर रहे लोगों में हड़कंप मच गई। घटना की सूचना मिलने पर आइओडब्लू कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोग विभाग के मरम्मत कार्य में लापरवाही का आरोप लगा रहे है। ओवर हैड टंकी के ढहने से डीजेल शेड में पानी की किल्लत होने लगी है।
किसी तरह काम
डीजेल शेड में मौजूद समरसेवल पंप से किसी तरह पानी निकाल कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। यदि जल्द जलापूíत बहाल नहीं की जाती है तो शेड का कार्य प्रभावित होगा।
- एनके मंडल, एसएसई, डीजल शेड।