कोरोना के प्रति बीजद ने किया जागरूक
बीजू जनता दल के प्रमुख सह राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान के मद्देनजर राजगांगपुर टाउन बीजद की ओर से शुक्रवार को कुटनिया पंचायत के सोनाखान गांव के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
संसू, राजगांगपुर : बीजू जनता दल के प्रमुख सह राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान के मद्देनजर राजगांगपुर टाउन बीजद की ओर से शुक्रवार को कुटनिया पंचायत के सोनाखान गांव के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। टाउन बीजद के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दल के सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष विनय टोप्पो शामिल हुए। पारंपरिक गीत एवं कीर्तन गाते हुए एक शोभायात्रा निकालकर घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में बीते दिनों बीजद से नाराज होकर भाजपा में गए 17 कार्यकर्ताओं ने पुन: घर वापसी कर दल के अभियान को सफल बनाया। राजेंद्र महांती के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में बीजद नेता चेतन्य महांती, लाटीकटा जिला परिषद सदस्य महेश नाग, राजेंद्र लेंका, अशोक दास, युवा बीजद के अध्यक्ष विश्व प्रकाश बेहरा सहित अजीत लकड़ा, एमडी मोबिन, अनंत वार्ला प्रमुख ने सहयोग किया।