नौ नशेड़ी चालक गिरफ्तार, हाइवा पिकअप समेत सात बाइक जब्त
झारसुगुड़ा जिले की लखनपुर थाने पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर नौ चालकों को गिरफ्तार किया है। सभी को झारसुगुड़ा कोर्ट चालान कर दिया गया है। लखनपुर थाना प्रभारी पवित्र किसान के नेतृत्व में दो अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।
संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले की लखनपुर थाने पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर नौ चालकों को गिरफ्तार किया है। सभी को झारसुगुड़ा कोर्ट चालान कर दिया गया है। लखनपुर थाना प्रभारी पवित्र किसान के नेतृत्व में दो अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 के बेहरागुडा चौक तथा कूड़ालोई चौक के पास में पुलिस ने नौ चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा। इसके साथ ही एक हाइवा, एक पिकअप वैन तथा सात मोटरसाइकिल जब्त कर ली। गिरफ्तार होने वालों में टागरपाली का मलय साहू, बाघमुंडा का अनादि किसान, भैंसामुंडा का नरेंद्र धुरवा, सुल्दिया का कुमरमणि कुम्भार, करलाजोर का जगन्नाथ बिसरा, टिगिसमाल का मनोज बारू, तिलिया का जतन तांती, कूड़ालोई का उद्धव धल तथा सुंदरगढ़ जिले के भस्मा थाना अंतर्गत दमबहाल गांव का कमार मुंडा शामिल हैं।
भाभी को जान से मारने की धमकी देने वाला देवर गिरफ्तार
संसू, ब्रजराजनगर : सदर थाने के गंगानगर इलाके में अपनी भाभी के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने वाले देवर कलाकान्हू पोद्दार (22) को ब्रजराजनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को झारसुगुड़ा कोर्टचालान कर दिया। सदर थाना प्रभारी नलिता मोदी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर दो बजे घर में अकेली होने का फायदा उठाकर कलाकान्हू ने भाभी बदतमीजी का असफल प्रयास किया था। साथ ही उसने भाभी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत करने के उपरांत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कलाकान्हू को गिरफ्तार कर लिया।