नेताजी और वीर सुरेंद्र साय को किया नमन
कांसबहाल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और वीर सुरेंद्रसाय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:04 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 11:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : कांसबहाल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और वीर सुरेंद्रसाय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉक्टर समीर कुमार कानूनगों ने दोनों देश भक्तों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने समेत छात्र आशीष मिश्र व शिक्षक अनुराग मिश्र ने दोनों महापुरषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कप्तान के श्रीनु ने किया। अंत में शिक्षक प्रहलाद देबता ने धन्यवाद अर्पण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें