डालमिया सीमेंट में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड राजगांगपुर कारखाना में 50 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।
संवादसूत्र, राजगांगपुर : डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, राजगांगपुर कारखाना में 50 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। प्लांट के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ रिफैक्ट्रीज एवं बॉयलर विभाग के उप निदेशक बिभु प्रसाद एवं सहायक निदेशक मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। संयंत्र के कार्य निर्वाही निदेशक सुनील गुप्ता, कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती सहित संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता प्रमुख उपस्थित थे।
इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन इसलिए मनाया जाता है की हम याद कर सकें की साल भर हमने क्या अच्छा कार्य किया है, कहां हमसे गलती हुई है। हमें उसका विश्लेषण करना चाहिए ताकि दोबारा ऐसी गलतियां दोहराई ना जाए। लोकेश बहिती ने कहा हमारे दैनिक जीवन के लिए सुरक्षा हम सभी की प्राथमिकता है। हम जो भी काम करते है उसे सावधानी पूर्वक करना चाहिए ताकि गलतियों को टाला जा सके।
अतिथि बिभु प्रसाद, मनोज कुमार मिश्रा, संयंत्र के तकनीकी प्रमुख अरबिद सिंह, सुरक्षा विभाग के प्रमुख बिचित्र कुमार बल ने भी अपने-अपने विचार रखे तथा सुरक्षा को जीवन में प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षा पर आधारित लघु नाटक का मंचन किया। इसके साथ ही संयंत्र की ओर से सिटी वैन के जरिये शहरवासियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डालमिया (डीएसपी) लाइन थ्री प्रमुख राजेश सोमानी की मौजूदगी में विभिन्न सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूटिलिटी विभाग के कुमार मिश्रा ने किया एवं मानव संसाधन विभाग के सुधीर मोहंती ने धन्यवाद ज्ञापन किया। में