नागपंचमी पर नागदेवता को चढ़ाया दूध
रेलनगरी बंडामुंडा में रविवार को नागपंचमी का पर्व भक्तिभाव से मनाया ग
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : रेलनगरी बंडामुंडा में रविवार को नागपंचमी का पर्व भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने नागदेवता की पूजा की। इस पूजा को लेकर खासकर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई।
नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में नागदेवता की प्रतिमा पर पुष्प अíपत व पूजा-अर्चना कर सुख, संपन्नता व समृद्धि की कामना की। वहीं तेलुगु संप्रदाय के लोगों ने काल सर्प दोष से मुक्ति को लेकर जलाशयों पर पूजा करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर भक्तो ने नाग सांप के बिल पर दूध और अंडा अíपत कर पूजा की। बंडामुंडा के डी सेक्टर,सी सेक्टर और डीजेल कॉलोनी शिव मंदिरों में परंपरागत परिधान में सजी महिलाओं ने मंदिरों में नागदेव की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर सौभाग्य की कामना की।