त्रिवेणी संगम से जल लेकर कांवरिया रवाना
झारखंड के सिमडेगा जिले के सलडेगा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की संख्या में पैदल कांवरिये वेदव्यास त्रिवेणी संगम से जल लेकर रवाना हुए। बीरमित्रपुर जगन्नाथ मंदिर में शनिवार की रात को इनके लिए भोजन एवं विश्राम का प्रबंध किया गया था। जगह जगह विभिन्न संगठनों की ओर से इनका स्वागत किया गया।
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : झारखंड के सिमडेगा जिले के सलडेगा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की संख्या में कांवरिया वेदव्यास त्रिवेणी संगम से जल लेकर पैदल रवाना हुए। बीरमित्रपुर जगन्नाथ मंदिर में शनिवार की रात को इनके लिए भोजन एवं विश्राम का प्रबंध किया गया था। जगह जगह विभिन्न संगठनों की ओर से इनका स्वागत किया गया।
कांवरिया सेवा संघ सिमडेगा के बैनर तले सलडेगा शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए विभिन्न वाहनों से कांवरिया शनिवार की शाम को वेदव्यास संगम पर पहुंचे। यहां पवित्र स्नान एवं पूजा अर्चना करने के बाद कांवर लेकर रात दस बजे तक बीरमित्रपुर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। रास्ते में कुआरमुंडा, रामजानकी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। बीरमित्रपुर नवयुवक कांवरिया संघ की ओर से मंदिर परिसर में भोजन एवं नाश्ते का प्रबंध किया गया था। कांवरिया संघ सिमडेगा के संजय बरडिया, सत्येन्द्र रोहिला, पवन जैन, बसंत शर्मा, योगेन्द्र रोहिला, रिकू अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि लोगों की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कांवरिया सलडेगा मंदिर के लिए सुबह पांच बजे बीरमित्रपुर जगन्नाथ मंदिर से रवाना हुए। उनके साथ चिकित्सकों की टीम एवं गाजा बाजा भी शामिल हैं। झारखंड सीमा पर स्थित तरगा में कांवरियों के लिए नाश्ता का प्रबंध किया गया था। दोपहर को जामपानी बाजार में इनके लिए भोजन की व्यवस्था थी। रविवार शाम तक करी 85 किलोमीटर पैदल यात्रा कर कांवरिया सिमडेगा आनंद भवन पहुंचे जहां भोजन का प्रबंध किया गया था। सोमवार की सुबह सलडेगा मंदिर तक पहुंचकर उनके जलाभिषेक का कार्यक्रम है।