बिसरा में तीन दर्जन युवाओं ने थामा कमल का साथ
केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बिसरा प्रखंड के बिसरा,
संसू,बंडामुंडा: केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बिसरा प्रखंड के बिसरा, आसियाना एबं बुदूलझर क्षेत्र के करीब तीन दर्जन युवकों ने मुजाहिद आलम, पप्पू खान एवं हैदर खान की अगुआई में गुरुवार को राउरकेला सेक्टर 3 स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय मे भाजपा का दामन थामा है। सभी युवकों ने भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष सुषमा बेहेरा समेत जोबा माझी,जगबंधु बेहेरा,तपन स्वाईं समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थिति मे भाजपा में शामिल हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाता है। अगर वास्तव में देश को कोई आगे लेकर जा सकता है तो वह भाजपा ही है क्योंकि केंद्र में सरकार अच्छे काम कर रही है। अभी तक कोई भी घोटाला सामने नहीं आया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार वास्तव में प्रदेश व देश की तस्वीर बदलना चाहती है। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुचाएंगे और पार्टी का पूरा साथ देंगे।