Move to Jagran APP

ओडिशा सीमा पर रोके गए झारखंड के 80 से अधिक श्रमिक

लॉकडाउन-3 शुरू होते ही सीमा पर आने जाने वालों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 06:23 AM (IST)
ओडिशा सीमा पर रोके गए झारखंड के 80 से अधिक श्रमिक
ओडिशा सीमा पर रोके गए झारखंड के 80 से अधिक श्रमिक

संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : लॉकडाउन-3 शुरू होते ही सीमा पर आने जाने वालों की कड़ाई से जांच की जा रही है। पैदल घर लौट रहे 80 से अधिक श्रमिकों को पुलिस द्वारा पतालकांड सीमा पर रोका गया है। उनका पंजीकरण करने के साथ संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को सूची भेजी जाएगी। इसके बाद ओडिशा के श्रमिकों को लेकर आई बसों के लौटने के समय उन्हें भेजने का प्रबंध किया जाएगा।

loksabha election banner

कुआरमुंडा के एक स्पंज संयंत्र में काम करने वाले 40 से अधिक श्रमिक रविवार को पैदल कोडरमा व रांची के लिए निकले थे। सीमा पर पुलिस ने सभी को रोक लिया। श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार के अधीन वे काम करते थे। लॉकडाउन के बाद ठेकेदार के द्वारा उन्हें 15 दिन का राशन दिया गया था वह खत्म हो गया। लॉकडाउन खुलने के बाद वे घर लौटना चाह रहे थे पर इसे फिर से बढ़ा देने के कारण पैदल निकलने के लिए विवश हुए हैं। इसी तरह अन्य संयंत्रों में फंसे श्रमिक भी पैदल झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए निकले थे उन्हें रोका गया है। जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सभी श्रमिकों का पंजीकरण कराने के बाद उनके गृह क्षेत्र के प्रखंड स्तर व जिला स्तर के अधिकारियों को इसकी सूची भेजने का निर्देश दिया है। कहा कि विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को लेकर ओडिशा आने वाली बसें मंगलवार की सुबह लौटेंगी। उन बसों से उन्हें अपने गृह जिले में भेजने का प्रबंध किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.