रक्षा बंधन मना घर लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत
रक्षा बंधन मनाकर सबडेगा से अपने गांव रानी पिया लौट रहे दपंती की गोमारडीह चौक के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:41 AM (IST)
संसू, राजगागपुर : रक्षा बंधन मनाकर सबडेगा से अपने गांव रानी पिया लौट रहे दपंती की गोमारडीह चौक के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। रानीपिया गांव की मधु प्रधान अपने पति बाल मुकुंद प्रधान के साथ मंगलवार को सबडेगा ब्लॉक स्थित अपने मायके भाई को राखी बांधने गई थी। बुधवार को दपंती बाइक से अपने गांव रानीपिया लौट रहे थे। इसी दौरान गोमारडीह के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी। इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची राजगांगपुर पुलिस ने दोनों को राजगांगपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटनाजनित मामला दर्ज कर घटना की जांच जारी रखी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें