होली के रंग में सराबोर हुआ राजगांगपुर
रंगों का त्योहार होली शहर में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की शाम
संवादसूत्र, राजगांगपुर: रंगों का त्योहार होली शहर में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की शाम होलिका दहन के बाद गुरुवार व शुक्रवार को जमकर होली खेली गई। मारवाड़ी युवा मंच, राजगांगपुर की ओर से होलिका दहन मैदान में ठंडाई, पकौड़ी की व्यवस्था की थी। आयोजन में सभी समाज के लोगों ने सुभाष चौक पहुंचकर एकदूसरे को रंग गुलाल लगाया। एसडीपीओ विजय कुमार नंद, ओसीएल के ईडी सुनील गुप्ता, इफ्तिखार अहमद उर्फ पाका बाबू, मो. नवाब, असफाक गुड्डा, मिनाज अहमद, इंद्रजीत सिह, डॉ. दलविदर सिंह भंगु, राकेश नंदा, पवन गाडोदिया, मो. फईम, ओसीएल के आशीष खिलानी, चंद्रशेखर, नीलाद्रि पाढ़ी, दिलीप साहू, सूरज शर्मा, अशोक दास, हृदिया नंद सिंह, मोहम्मद अफजाल मौजूद थे। सुबह से खड़ागली, मेन रोड, तालकी पड़ा, भट्टापड़ा, सुभाष चौक, स्टेशन पाड़ा, लिपलोई सहित पूरे शहर में होली के गीत गाते लोग नजर आए। ओसीएल में भी होली उत्सव मनाया गया जिसमें ईडी सुनील गुप्ता ने सभी साथियों के साथ होली खेली।