हाइवे लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
राजगांगपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हाइवे लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : राजगांगपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हाइवे लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपित गिरोह में मुख्य सदस्य बताए गए हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। इन सभी आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राजगांगपुर थाना क्षेत्र के रानीबंध, जामपाली अंचल में हाइवे लुटेरा गिरोह द्वारा अक्सर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। पुलिस इस गिरोह की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस गिरोह के तीन सदस्य छोटू चौनिया, विपिन बार्ला, मुकेश बार्ला रानीबंध के पास सुरुडीही गांव में देखे गए हैं। इसी सूचना पर राजगांगपुर थाना के एसआइ संतोष सेठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां धावा बोलकर तीनों को दबोच लिया। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है।