त्योहारों के जश्न में न भूलें जिम्मेदारी, टीकाकरण है जरूरी
शरदकालीन त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज देवोत्थान एकादशी क्रिसमस त्योहारों की धूम शुरू हो रही है।
संसू बंडामुंडा : शरदकालीन त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। धनतेरस, दीपावली गोवर्धन पूजा, भाई दूज, देवोत्थान एकादशी, क्रिसमस त्योहारों की धूम शुरू हो रही है। त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हुए हमें अपनी जिम्मेदारी भी याद रखना है। खरीदारी के लिए बार-बार बाजार जाना पड़ सकता है। बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ी है। ऐसे में हमें कोविड प्रोटोकाल को नहीं भूलना है। त्योहारों के उत्साह में कोरोनारोधी टीकाकरण की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना है।
हालांकि जिले में कोविड की स्थिति लगभग नियंत्रण में है। लेकिन त्योहारी सीजन में दूसरे राज्य से लोग अपने घर को आ रहे है। ऐसे में हमें उनलोगों से सजग रहना है, जो ऐसे राज्य से लौट रहे है, जंहा कोरोना एकबार फिर से उफान पर है। ऐसे में हमारी लापरवाही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाने में सहायक हो सकती है। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि त्योहारी सीजन में भी कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रहे। इसके लिए हमें जागरूक रहना होगा। त्योहारों को धूमधाम से मनाने के अति उत्साह में हमें टीकाकरण के लिए भी सजग रहने की जरूरत है। निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार वैक्सीन की पहली अथवा दूसरी डोज लगवाना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बहुत जरूरी होने पर ही बाजार व भीड़भाड़ वाली दूसरी जगहों पर जाना चाहिए। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। हमें समय पर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना होगा। ताकि सही तरीके से टीकाकरण कर हम कोरोना को हरा सके।
-शेरू शर्मा आवश्यकतानुसार व कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही यात्रा करें तथा जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं। मास्क से अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें।
-बिशाल कुमार दत्ता बाहर की कोई भी चीज छूने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइज करें। बाहर से घर आने पर भी अपने हाथों को साबुन-पानी अथवा सैनिटाइजर से अच्छी तरह से धुलें।
-अनुभव बेहरा भीड़-भाड़ वाली जगह व बाजारों में ज्यादा ना जाएं, घर लौटने पर सबसे पहले मास्क को सुरक्षित स्थान पर रख दें और फिर हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें।
-अजेश माझी