सौंदर्यीकरण कार्य का जिलापाल ने लिया जायजा
राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:14 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर : राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने जायजा लिया। इस मौके पर जिलापाल ने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर राजन एक्का सहित सीडीएमओ के साथ अस्पताल के विकास पर विचार-विमर्श भी किया। इस दौरान डॉक्टर जेसी टोप्पो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल की समस्याओं एवं विकास के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। खासकर अस्पताल की सड़क, लाइट और अन्य समस्या इसमें शामिल रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें