Move to Jagran APP

बीजू पटनायक कल्याण मंडप का किराया बढ़ा

नगर के वार्ड नंबर तीन बस स्टैंड के समीप बीजू पटनायक कल्याण मंडप का नगरपालिका की ओर से अचानक किराया दोगुना से अधिक कर दिए जाने से लोगों में रोष देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:08 AM (IST)
बीजू पटनायक कल्याण मंडप का किराया बढ़ा
बीजू पटनायक कल्याण मंडप का किराया बढ़ा

संसू, राजगांगपुर : नगर के वार्ड नंबर तीन बस स्टैंड के समीप बीजू पटनायक कल्याण मंडप का नगरपालिका की ओर से अचानक किराया दोगुना से अधिक कर दिए जाने से लोगों में रोष देखा जा रहा है। शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्य के लिए शहर के बीचो-बीच बीजू पटनायक के नाम से कल्याण मंडप का निर्माण किया गया है। मंडप में शादी आदि कार्यक्रमों के लिए समुचित सुविधाएं भी हैं। कुछ दिन पहले इस मंडप का किराया बढ़ाकर नगरपालिका द्वारा आठ हजार से 18 हजार कर दिया गया। जोकि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी रकम है। इसे लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इन दिनों नगरपालिका लोगों के ऊपर बोझ पर बोझ बढ़ाती जा रही है। इन फैसलों पर पुनर्विचार किया जाए ताकि आमजनता राहत भरे दिन गुजार सके। डुमेरता में प्रतिबंधित मांस के साथ दो पकड़ाये : बडामुंडा थाना अंतर्गत डुमेरता में शनिवार की मध्यरात्रि गोहत्या कर मांस काटने की सूचना पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने धावा बोला और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवकों को दबोच लिया। दो लोग फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

prime article banner

डुमेरता गांव में गोहत्या कर मांस काटने की सूचना मिलने पर महानगर मिलन केंद्र के स्वामी विनय आचार्य के साथ बजरंगदल के कार्यकर्ता रात करीब 11 बजे डुमेरता गांव के महतो बस्ती पहुंचे। यहां एक घर में मांस काटा जा रहा था। बंडामुंडा के सह संयोजक मोनू सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे तक रहकर दो युवकों को पकड़ा जबकि दो वहां से भाग निकले। आरोपितों को पकड़ कर प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस को सौंपा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.