Move to Jagran APP

संबलपुर जेल के 20 कैदी सोहेला स्थानांतरित, छोटे अपराधों के बंदी भी छूटेंगे जमानत पर

संबलपुर मंडल जेल से 20 कैदियों को बरगढ़ जिला के सोहेला उपकारा में स्थानांतरित किया गया है। छोटे अपराधों के बंदी भी छूटेंगे जमानत पर।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 05:28 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 05:28 PM (IST)
संबलपुर जेल के 20 कैदी सोहेला स्थानांतरित,  छोटे अपराधों के बंदी भी छूटेंगे जमानत पर
संबलपुर जेल के 20 कैदी सोहेला स्थानांतरित, छोटे अपराधों के बंदी भी छूटेंगे जमानत पर

संवाद सूत्र, संबलपुर। जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को कम करने की खातिर जेल प्रशासन ने छोटे अपराधों के बंदियों को जमानत पर छोड़े जाने समेत अन्य कई कैदियों को आसपास के छोटे जेलों और उपकारा में स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार के दिन, संबलपुर मंडल जेल से 20 कैदियों को बरगढ़ जिला के सोहेला उपकारा में स्थानांतरित किया गया है। 

loksabha election banner

संबलपुर मंडल जेल अधीक्षक बिरेन साहू के अनुसार, संबलपुर मंडल जेल में 700 से अधिक कैदी हैं। इनमें से शताधिक छोटे अपराधों में गिरफ्तार होकर जेल में बंद हैं। ऐसे कैदियों की संख्या कम करने और सात साल की सजा भुगत चुके कैदियों को पैरोल या जमानत पर छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत पुलिस महानिदेशक को प्रस्ताव भी दिया गया था। इसी के बाद संबलपुर मंडल जेल में बंद कैदियों को इस मंडल अधिनस्थ सोहेला, कुचिंडा, रेढ़ाखोल और बीरमहाराजपुर उपकारा स्थानांतरित करने का सिलसिला शुरु हुआ है। बताया गया है कि लॉकडाउन से पहले संबलपुर मंडल जेल में रोजाना 15 से 20 कैदी आते थे। अब उनकी संख्या 2-3 हो गयी है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भी जेलों में कैदियों से मुलाकात बंद कर रिश्तेदारों के लिए ई- मुलाकात की व्यवस्था शुरु की गयी है। अब कैदी और उनके रिश्तेदार वीडियो से ई- मुलाक़ात कर कर रहे हैं।

8 को पकड़ा, 5 बाइक ज़ब्त   

संसू, सुंदरगढ़ : लॉक डाउन हालाँकि सुंदरगढ़ में अब शांतिपूर्ण हो गया  है। लोग अकारण घरों से बाहर निकलते कम नज़र आ रहे हैं। पर कई स्थानों पर लोग इकट्ठे होकर ताश या कैरम खेलते दिखाई जरूर दे रहे हैं। टाउन पुलिस द्वारा पहले भी चेतावनी दी गई है कि इस प्रकार भीड़ इकट्ठी न की जाए। 

सुंदरगढ़ सदर एसडीपीओ मधुसिकता मिश्र ने शुक्रवार शाम गश्त के दौरान रीजेंट मार्किट अंचल से 8 लोगों को हिरासत में लेने के साथ 6 बाइक जब्त कर ली। पुलिस के गस्त के दौरान वहां 10-15 लोगों को इकट्ठे होकर ताश खेलते देखा गया। पुलिस ने उनमे से 8 को पकड लिया, जबकि बाकी वाहन से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 4 बाइक भी जब्त की। इसके अलावा दो अलग अलग मामले में दो बाइक सवार युवकों को बिना कारण सडको पर चक्कर लगाते पुलिस ने पकड़ा। सबके नाम मामले दर्ज कर वाहन ज़ब्त कर लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.