बिसरा में सीरियल चोरी, हमले में एक घायल
बिसरा शहर में इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस में दिना
संसू, बंडामुंडा : बिसरा शहर में इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस में दिनों चोरों का अकंक कायम होने से लोगों में दहशत हैं। सोमवार देर रात बिसरा स्थित आशियाना कॉलोनी में बदमाशों ने एक साथ चार लोगों घर पर धावा बाल दिया। इस दौरान चोरों के हमले में एक बुजुर्ग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार देर रात बदमाश आशियाना कॉलोनी के आफताब आलम के घर में घुसकर एक मोबाइल और दो हजार रुपये नकद लेकर भाग निकला। जब आफताब ने अचानक घर के अंदर चोर देखा तो उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच चोर उन पर उस्तरा से वार कर खिड़की के रास्ते फरार हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगो ने आफताब को इलाज के लिए बिसरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके आलावा बदमाशों ने आशियाना कॉलोनी के सोहराब आलम, हैदर खान और मुमताज खान के घर से नकद समेत मोबाइल और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बिसरा शहर में 72 घंटे के दरमियान सात घरों में चोरी होने से स्थानीय लोगों का भरोसा पुलिस से उठ चुका है। बिसरा पुलिस ऐसी घटनाओं पर रोक लगा पाने में लाचार नजर आ रही है। तीन दिन में हुई सात चोरी की घटनाओं ने जहां खुद पुलिस की नींद उड़ गई है। वहीं इस अंचल के लोग दहशत बढ़ गई है।