मृतकों के परिजनों ने मांगा मुआवजा
मृत महिलाओं के परिजनों ने एलएंडटी संस्था से मुआवजे की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 12:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : मृत महिलाओं के परिजनों ने एलएंडटी संस्था से मुआवजे की मांग की है। एलएंडटी के अधिकारियों द्वारा वेंडर से मुआवजा लेने की बात कहे जाने के बावजूद सहायता नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने संस्था के टोल गेट के समक्ष शव के साथ धरना देने की चेतावनी दी है। सभी मृत महिलाएं 9 महीने से एलएंडटी के सड़क मरम्मत के काम में लगी थी। रोज की तरह आज भी काम करने के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। एक गांव की पांच महिलाओं की मौत से राजाबासा गांव में मातम पसर गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें