पाबरेन टोप्पो ने जीता समिति सदस्य का उपचुनाव
लाठीकटा ब्लाक के कलुंगा ख पंचायत में समिति सदस्य उपचुनाव में पाबरेन ट
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 06:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, लाठीकटा: लाठीकटा ब्लाक के कलुंगा ख पंचायत में समिति सदस्य उपचुनाव में पाबरेन टोप्पो ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी रुक्मिणी कुजूर को हराकर यह उपचुनाव जीता।
इस समिति सदस्य उपचुनाव में पाबरेन टोप्पो व रुक्मिणी कुजूर के बीच मुकाबला था। गुरुवार को इसके लिये तीन बूथों में मतदान किया गया। मतदान में कुल 736 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें कुल 35 वोट अवैध हो गये। शुक्रवार को मतों की गिनती करने के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें पाबरेन टोप्पो ने कुल 701 वोटों में से 399 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रुक्मिणी कुजूर को कुल 267 वोट मिले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें