महिला पुलिस अधिकारी ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित
कोरोना संकटकाल में रक्त की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान पर राजगांगपुर बीजद अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में स्थानीय सरकारी अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : कोरोना संकटकाल में रक्त की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान पर राजगांगपुर बीजद अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में स्थानीय सरकारी अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरु इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में राजगांगपुर थाना की अधिकारी हेमांगिनी गर्डिया और अस्पताल की महिला सुरक्षा कर्मी अनिता भोई समेत अमित बर्नेट, मीडियाकर्मी रामप्रवेश चौधरी ने भी रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीजद टाउन अध्यक्ष बेहरा ने रक्तदान करने वाली सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया। शिविर आयोजन में बीजू छात्र जनता दल के प्रदेश महासचिव रबि प्रधान, अध्यक्ष बिश्व प्रकाश बेहरा उर्फ सिपुन, सुधीर साह, राजेंद्र लेंका, अशोक साहू, राजेंद्र महांती प्रमुख का अहम योगदान रहा। अन्य लोगों में डालमिया कॉलेज की प्राध्यापिका तबस्सुम बानो सहित सरकारी अस्पताल के मुख्य डॉक्टर इंचार्ज जेसी टोप्पो शामिल रहे।